क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने डेविड वार्नर का बचाव करते हुए कहा कि यह आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुरा व्यक्ति नहीं है। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुटी है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के गेंद छेड़छाड़ प्रकरण के बाद से इसकी आलोचना हो रही है। विलियम्सन ने कहा कि वह वार्नर से संपर्क में रहे हैं। उन्होंने गेंद छेड़छाड़ को उकसाने में वार्नर का नाम आने के बाद कहा कि यह शर्मनाक है। इस कृत्य को कोई भी टीम समर्थन नहीं देगी। विलियम्सन ने कहा कि यह समय के साथ खत्म हो जायेगा लेकिन यह बढ़ता ही जा रहा है और मैं कहूंगा कि वह बुरा व्यक्ति नहीं है। उसने गलती की और निश्चित रूप से इसे स्वीकार कर लिया और वे इससे निराश हैं।
सनराइजर्स के कप्तान बने
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को बॉल टेम्परिंग में प्रतिबंधित डेविड वार्नर की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिये सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है। हैदराबाद की टीम के मुख्य कार्यकारी के षणमुगम ने गुरूवार को ट्वीटर पर इसकी घोषणा करते हुये कहा कि हम आईपीएल 2018 के लिये केन विलियमसन को हैदराबाद का कप्तान बनाकर खुशी महसूस कर रहे हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



