भारतीय तेज गेंदबाजों ने Nottingham Test में 19 विकेट लेकर बनाया यह शानदार रिकॉर्ड

Summary :

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 203 रनों से जीत लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ Nottingham Test मैच में भारतीय टीम के तेेज गेंदबाजों का एक अहम रोल रहा है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच 203 रनों से जीत लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ Nottingham Test मैच में भारतीय टीम के तेेज गेंदबाजों का एक अहम रोल रहा है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने इस मैच में कुल 19 विकेट अपने नाम किए हैं जो किसी भी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का दूसरा सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में तीसरे टेस्ट में 203 रन से जीत हासिल की है। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीम में 1-2 हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ Nottingham Test के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने कुल 10 विकेट लिए थे।

जबकि दूसरी पारी में इंग्लैंड के 9 खिलाडिय़ों को पवेलियन पहुंचाया है। पहली पारी में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 5 विकेट, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए थे जबकि मोहम्मद शमी को एक ही विकेट मिला था।

वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी में बुमराह ने पांच विकेट लिए जबकि इशांत शर्मा ने दो विकेट लिए। शमी और पांड्या के खाते में एक-एक विकेट गया।

चौथा टेस्ट मैच साउथैम्प्टन में  खेला जाएगा

इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजों ने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 विकेट लिए थे। इसके अलावा ही साल 1996 में डरबन में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने 18 जबकि 1997 में ब्रिजटाउन में भारत के पेसरों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 विकेट लिए थ। इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त को साउथैम्प्टन में खेला जाना है।

Desk Team