गुवाहाटी : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज के मद्देनजर शनिवार को यहां बर्सपारा स्टेडियम में अभ्यास किया। भारत के अलावा इंग्लैंड की टीम ने भी अभ्यास किया। सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों ही टीमें शुक्रवार को ही यहां पहुंच गयी थीं। कड़ सुरक्षा के बीच दोनों ही टीमों ने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
इस सीरीज का पहला मैच सोमवार को असम क्रिकेट संघ (एसीए) के बर्सपारा स्टेडियम में खेला जायेगा। असम में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए एसीए ने ट्वंटी-20 मैचों के लिए निशुल्क प्रवेश करने की घोषणा की है। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच सात मार्च को जबकि तीसरा और अंतिम ट्वंटी-20 नौ मार्च को खेला जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



