मैदान में Virat Kohli और Shikhar Dhawan ने भांगड़ा करते हुए ली एंट्री, वीडियो हो रहा है वायरल

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने एसेक्स के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला है

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने एसेक्स के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला है जो ड्रॉ हो गया है। यह मैच चेम्सफोर्ड में खेला गया था। इस मैच में कप्तान विराट कोहली और ओपनर शिखर धवन का भांगड़ा बहुत ज्यादा ही हिट रहा है।

Indian Cricket team

Virat Kohli और Shikhar Dhawan ने किया मैदान पर भांगड़ा

 Virat Kohli

बल्लेबाजी करने के बाद जब भारतीय टीम फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरी थी तो उस समय खिलाडिय़ों का स्वागत ढोल के साथ किया गया था। Virat Kohli और Shikhar Dhawan ढोल की आवाज सुनकर अपने आप को नहीं रोक पाए थे।

 Virat Kohli

सबसे पहले कोहली ने ग्रांउड पर उतरकर भांगड़ा शुरू कर दिया था उसके बाद कप्तान को भांगड़ा करते देख धवन अपने आपको नहीं रोक पाए औैर वह भी कोहली के साथ भांगड़ा करना शुरू हो गए।

कमाई के मामलें में विराट बने इंस्टाग्राम पर भारत में नंबर वन, जानें विराट की कमाई

सोशल मीडिया पर यह वीडियो हो रहा है वायरल

एसेक्स क्रिकेट ने अपने ट्विटर अकाउंट से Virat Kohli और Shikhar Dhawan का यह भांगड़ा करते हुए वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

395 रन बनाए थे भारत ने अपनी पहली पारी में

 Virat Kohli

मेजबान टीम इंग्लैंड के विरुध टेस्ट सीरीज से पहले भारत और एसेक्स के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 395 रन बनाए। एसेक्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 359 रन पर अपनी पारी को घोषित कर दिया था।

तीसरे और आखिरी दिन भारन ने दो विकेट के नुकसान पर 89 रन पर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने 36 और अजिंक्य रहाणे ने 19 रन पर नाबाद रहे।

अभ्यास मैच में कुछ इस तरह ताकत परखेगी टीम इंडिया

Desk Team