जयपुर : आईपीएल का आने वाला सीजन राजस्थान के खिलाडिय़ों के लिए काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि इस बार के आईपीएल की नीलामी में प्रदेश के 7 खिलाड़ी बिके हैं। कमलेश नागरकोटी, अनिकेत चौधरी और खलील अहमद शनिवार को ही ऑक्शन में बिक गए थे। जबकि रविवार को चार और खिलाडिय़ों ने आईपीएल में जगह बनाई है। इसमें दीपक चाहर, राहुल चाहर, तेजेंद्र सिंह और महिपाल लोमरोर शामिल हैं।
दीपक और राहुल चाहर गेंदबाज हैं, तो तेजेन्द्र और महिपाल ऑल राउंडर के तौर पर टीम राजस्थान में शामिल हैं। राहुल चाहर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा है, तो दीपक चाहर चैन्नई सुपर किंग्स के लिए 80 लाख रुपए में बिके हैं। वहीं तेजेन्द्र सिंह भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, उनको 55 लाख रुपए में खरीदा गया है। जबकि महिपाल लोमरोर को मेजबान राजस्थान रॉयल्स की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे। उनको रॉयल्स ने 20 लाख रुपए खरीदा है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



