विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान, विश्व कप के बाद छोड़ देंगे टी20 फॉर्मेट की कप्तानी

Summary :

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान कर दिया है कि वह अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान कर दिया है कि वह अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। वैसे हाल ही में कप्तान द्वारा शेयर की गई इस सोशल मीडिया पोस्ट में विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने यह फैसला बहुत सोच समझकर लिया है, उन्होंने कहा कि वर्कलोड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
कोहली ने ने ट्वीट करके कहा,  मैंने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला अपने करीबी लोग,  मुख्य कोच कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से सलाह लेने के बाद लिया है। अपनी कप्तानी के वक्त मैंने टीम को काफी कुछ दिया है। वर्कलोड को देखते हुए मैंने 2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है, लेकिन मैं टीम के लिए बतौर बल्लेबाज़ सहयोग देता रहूंगा।

साथ ही कोहली ने यह भी बताया कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को अपने फैसले से के बारे में बता दिया था।
 
विराट ने टी20 इंटरनेशनल मैचों की कप्तानी छोड़ने का कारण कार्यभार प्रबंधन का हवाला दिया। अब यह देखना बाकी है, वर्ल्ड कप के बाद भारत के टी20I कप्तान के रूप में कौन कार्यभार संभालेगा। वैसे रोहित शर्मा उनके उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे हैं।
बताते चले, विराट कोहली ने अभी तक 45‌ टी20 मैचों में भारत की कप्तान की है। इस बीच उन्होंने टीम को 25 मैचों में जीत और 14 में हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि इसमें दो  मुकाबले टाई पर खत्म हुए। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 65.11 रहा है।
 वैसे पिछले कुछ वक्त से विराट की कप्तानी छोड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। तब इन दावों को BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन रिपोर्ट्स को खारिज भी किया था। दावा किया गया था कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली वनडे और टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। बता दें, विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे।

Desk Team