झारखंड पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बैनागड़िया गांव में स्थित झारखंड राज्य वनांचल ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरों ने घुसने का प्रयास किया। घटना बीती मध्य रात्रि की है वह बैंक के टाली और टीन के चदरे की छत को तोड़कर प्रवेश करना चाह रहे थे।
लेकिन इसी बीच अगल-बगल के लोग जाग गए और उन्होंने हल्ला मचाना रहा शुरू किया तो चोर भाग निकले। हालांकि भागने के क्रम में वे सीसीटीवी कैमरे को भी साथ ले गए।
ग्रामीणों ने शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। हम आपको बता दें कि दो वर्ष पूर्व शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव के एसबीआई का एटीएम कार्ड का लगभग बीस लाख ले उड़े थे। जिसका आज तक कोई पता नहीं चला।


Download Android App
Download iOS App



