विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीतने के बाद मुंबई आकर बनवाया नया टैटू

Summary :

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को टैटू का कितना क्रेज है यह तो आप सब जानते ही हैं। तभी साउथ अफ्रीका के दौरे से आते ही उन्होंने सबसे पहले टैटू बनवाया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देखकर यह पता चला है कि विराट कोहली ने एक ओर टैटू बनवाया है।

इन तस्वीरों से यह पता चला है कि विराट मुंबई के एक स्टूडियो में पहुंचे जहां पर उन्होंने एक ओर टैटू बनवाने की अपनी इच्छा जताई। विराट ने बांद्रा के एलियन टैटू में पहुंचकर कई सारे सैंपल देखे।

विराट के बाएं कंधे पर पहले से ही गॉड्स टैटू बने हुए हैं। विराट कोहली की टेस्ट कैप का नंबर 269 और वनडे कैप का नंबर 175 है इसके साथ ही विराट ने अपने माता-पिता का नाम भी हिंदी में लिखवाया हुआ है।

इस बीच शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म होली के दिन रिलीज हुई। विराट कोहली ने भी फिल्म देखने के बाद समीक्षा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि पत्नी अनुष्का की फिल्म कैसी है।

विराट ने शुक्रवार को लिखा, ‘पिछली रात फिल्म परी देखी। यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। पिछले कुछ समय में मैंने इससे बेहतर कोई फिल्म नहीं देखी। डर भी लगा, लेकिन तुम पर गर्व है अनुष्का शर्मा।’

29 साल के विराट फिलहाल टीम इंडिया के साथ नहीं हैं, उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के बाद आराम दिया गया है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team