पुणे : दिग्गजों के मुकाबले में आज महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स जब शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ प्लेआफ में जगह पक्की करने की होगी। चेन्नई को प्लेआफ में पहुंचने के लिये तीन में से एक मैच जीतना है जबकि हैदराबाद प्लेआफ में जगह बना चुकी है। दो साल के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में लौटी चेन्नई ने पहले छह में से पांच मैच जीते लेकिन फिर गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस से हार गई। अब उसके 11 मैचों में 14 अंक है और उसे बाकी तीन में से सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है।
उसे राजस्थान रायल्स ने चार विकेट से हराकर प्लेआफ के लिये उसका इंतजार लंबा कर दिया। यह पांच मैचों में चेन्नई की तीसरी हार थी। मैच के बाद कैप्टन कूल धोनी भी आपा खोते दिखे जिन्होंने 176 रन का स्कोर नहीं बचा पाने के लिये गेंदबाजों को लताड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को बखूबी पता था कि उन्हें कैसी गेंद डालनी है लेकिन वे मैदान पर ऐसा कर नहीं सके। हमें फुल गेंदों पर भी चौके छक्के लगे। गेंदबाजों ने हमें निराश किया।’’ हरभजन सिंह ने भी दो ओवर में 29 रन दे डाले और फिर उनसे तीसरा ओवर नहीं डलवाया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



