साउथ अफ्रीका में ऐतिहासिक जीत के बाद भी खुश नहीं है विराट, जानिए वजह

Summary :

NULL

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहले वनडे सीरीज उसके बाद टी-20 सीरीज जीती इस दौरे पर पहले खेली गयी टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद विराट की सेना ने दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर लगातार 2 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया लेकिन फिर भी कप्तान विराट अपने और टीम के इस प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।

 

उनका कहना है कि अभी तो हम सिर्फ 80 प्रतिशत सफर ही हमने तय किया है। विराट कोहली के बयान से माना जा रहा है कि उनकी जीत की भूख कम नहीं हुई है। विराट कोहली ने कहा कि आगामी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रखने पर ही संतोष होगा।

virath kohli

कोहली के मुताबिक विश्वस्तरीय टीम के लिए जरूरी है कि हर सीरीज में वह सौ प्रतिशत परफार्मेंस दे। हालांकि 80 प्रतिशत प्रदर्शन भी बहुत मायने रखता है। कोहली का कहना है कि हम पिच को देखते हैं और उसके अनुरूप खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। उनकी प्रेस कांफ्रेंस ने दौरे को लेकर उनके तेवर को जता दिया। कोहली के मुताबिक सकारात्मक खेल ही अच्छे प्रदर्शन का मूल मंत्र है।

Captain Virat Kohli

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली शिकायतों की जगह सकारात्मक खेल में यकीन रखते हैं। यही वजह है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के दौरान कभी पिच को लेकर कोई शिकायत नहीं की, जबकि आईसीसी के मैच रेफरी पिचों पर सवाल उठा चुके थे।

virat

कोहली का मानना रहा कि खराब पिचें जैसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए रहेंगी वैसी ही भारतीयों के लिए भी। हालांकि खराब पिचों का खामियाजा टीम इंडिया को शुरुआती दो टेस्ट गंवाकर भुगतना पड़ा। हालिया दौरे के दौरान कोहली टेस्ट और वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी टेस्ट मैचों में 286 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनका 47.66 का एवरेज रहा। वहीं कोहली ने वनडे मैचों में 186 के औसत से 558 रन ठोंके। बहरहाल कोहली और कई अन्य सीनियर खिलाड़ियों को छह मार्च से श्रीलंका में आयोजित हो रही टी-20 सीरीज के लिए विश्राम का मौका दिया गया है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team