बॉलीवुड इडंस्ट्री और क्रिकेट की दुनिया का बहुत ही पुराना रिश्ता है। अक्सर बॉलीवुड और क्रिकेट के जुडऩे की कई सारी खबरें मिलती हैं। बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्र्स ने अपने फिल्ड में अपनी कड़ी मेहनत से एक नया मुकाम हासिल किया है। आज हम ऐसे ही एक स्पोटर्स स्टार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की जो भारत की टॉप टेनिस प्लेयर में से एक हैं।
सानिया मिर्जा जब महज 18 साल की थी तो उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था। सानिया मिर्जा आए दिन अपनी किसी भी बात से सुर्खियों में होती ही हैं। आज हम आपको सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसी खास बात बताने जा रहे हैं जो आपने कभी भी नहीं सुने होंगे।
सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शाएब मलिक से हुई है। यह दोनों की ही लव मैरिज है। यह बात शायद ही आप जानते होंगे कि सानिया और शोएब की सगाई पहले सोहराब से हुई थी लेकिन कुछ ऐसी परेशानियां आ गईं थी जिसकी वजह से उन दोनों की सगाई टूट गई थी।
सानिया मिर्जा करण जोहर के चैट शो ‘द कॉफी विथ करण’ में आईं थीं और उसमें उनके साथ फराह खान में आईं थीं।
इस शो में दोनों ने खूब मस्ती भी की थी। अक्सर देखा गया है कि करण जोहर के शो में वह सबकी पोल खोलते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ अलग ही नजर आया था। इस बार तो फराह खान और सानिया मिर्जा ने अपने ही कई राजों से पर्दा उठाया था।
करण जोहर ने सानिया से पूछा कि कभी उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो वह किस स्टार के साथ काम करना चाहेंगी। तो सानिया ने इसका जबाव देते हुए सलमान खान का नाम लिया। इसके बाद सानिया ने एक चौंकाने वाला जबाव दिया।
करण ने सानिया से पूछा कि वह बॉलीवुड के किस स्टार के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी। सानिया ने इसका जवाब में रणबीर कपूर का नाम लिया। बता दें कि इसके बाद करण ने सानिया से तीसरा सवाल पुछा कि अगर उनकी शादी शोएब से नहीं होती तो वह किस एक्टर को अपना पति चुनती।
इसके जवाब में भी सानिया ने रणबीर का नाम लिया। सानिया ने बताया कि रणबीर उसके क्रश रह चुके हैं। अगर रणबीर के साथ उन्हें शादी का मौका मिलता तो वह अपने आप को सबसे खुशकिस्मत मानती।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App











