चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी की आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता से पूरी तरह परिचित न्यूजीलैंड के बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने आज कहा कि उन्हें खुशी है कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय कप्तान को चेन्नई सुपरकिंग्स के नेट्स पर गेंदबाजी करेंगे, मैच में नहीं। आईपीएल के आगामी सत्र के लिए सेंटनर को धोनी की अगुआई वाले सुपरकिंग्स ने खरीदा है। पिछले महीने आईपीएल नीलामी में 50 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ने वाले सेंटनर ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं धोनी को पहले की तरह मैच की जगह अब नेट्स पर गेंदबाजी करूंगा।’’
सेंटनर टीम के साथ जुड़ने और धोनी, सुरेश रैना तथा रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हैं। सेंटनर ने पिछले साल न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के भारत के दौरे के दौरान अपने नियंत्रण और चतुराई से प्रभावित किया था। हैमिल्टन में जन्मा यह गेंदबाज इस साल जनवरी में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



