नई दिल्ली : बीसीसीआई ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिये आर्मी वेल्फेयर फंड में 20 करोड़ रूपये दान देने का फैसला किया है। इस हमले में कम से कम 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे। पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारी भारतीय सैन्य बलों (सेना, वायु सेना और नौसेना) के वरिष्ठ अधिकारियों को 23 मार्च को चेन्नई में आईपीएल के शुरूआती मैच के दिन आमंत्रित करने की योजना बने रहे हैं।
इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर से होगा। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, सीओए ने ‘आर्मी वेल्फेयर फंड’ के लिये 20 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। शुरूआती दिन महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही मौजूद होंगे।’’ सीओए ने आईपीएल के लिये भव्य उद्घाटन समारोह नहीं करने के बजाय इसकी राशि को सैन्य बलों की मदद के लिये देने का फैसला किया था।
उनके अनुसार, ‘‘आईपीएल का उद्घाटन समारोह का बजट पिछले साल 15 करोड़ रूपये के करीब रहा था। फैसला किया गया कि बीसीसीआई इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रूपये कर देगा।


Download Android App
Download iOS App



