रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बीते 2 दिन पहले यानी 17 अप्रैल के दिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें विराट कोहली गुलाबी पग और पठानी सूट में दिखाई दे रहे हैं। विराट पाजी की इस तस्वीर पर अभी तक 24 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया के कई सारे यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने विराट कोहली की इस पग वाली तस्वीर पर जमकर मजे लिए हैं।
बता दें कि विराट कोहली ने इस तस्वीर में क्रीम कलर का पठानी सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी हुई है जिसमें विराट दोनों हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं विराट कोहली ने इस फोटो के साथ कैप्शन दिया है। ‘Sat Shri Akal saarreyaan nu!
यहां पढ़े इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BwW0X9RgNSJ/?utm_source=ig_embed
1.एक व्यक्ति ने विराट कोहली की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा कि उधर RCB का बैंड बजा हुआ है और आप।
2.वहीं एक शख्स ने कहा हम आपके साथ हैं विराट सर।
3.कुछ ने तो कह डाला लगता है कि अगले साल विराट कोहली पंजाब के लिए खेलेंगे।
4.वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बोला भाई तुम पंजाब ही आ जाओ।
5.एक शख्स ने विराट कोहली की फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि पाजी ये पैराशूट आपको कहां से मिला है। ये कुर्ता तो नहीं लग रहा है। दरअसल कोहली का कुर्ता काफी लूज लग रहा है।
6.एक सोशल मीडिया शख्स ने उन्हें तंज कसते हुए कहा कभी जीत भी लिया करो।
7.अब यही होना बाकी था।
8.क्या विराट RCB छोडऩा चाहते हैं?
वैसे अगर आईपीएल सीजन 12 की रेटिंग की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स नंबर-1 पर है तो विराट कोहली की टीम RCB सबसे आखिरी पायदान पर है।


Download Android App
Download iOS App















