फ्लोरिडा में एक फेडरल जज ने कॉल सेंटर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में एक भारतीय नागरिक को जेल की सजा सुनाई है। अमेरिका न्याय विभाग के अनुसार, भारत से संबंधित कॉल सेंटर धोखाधड़ी में अपराधी की संलिप्तता को देखते हुए उसे 8 साल 6 महीने की कैद हुई है।
गुरुवार को सजा सुनाने के दौरान न्यायाधीश वर्जीनिया कोविंगटन ने हेमलकुमार शाह को 80 हजार डॉलर (5512640 रुपये) हर्जाना देने का भी आदेश दिया है।
उसके षड्यंत्र से अपने जुड़े होने के साक्ष्य मिटाने का अपराधी भी पाया गया है। इससे पहले हेमल ने जनवरी में अपना गुनाह कबूल कर लिया था। न्यायालय के दस्तावेजों के अनुसार, शाह ने 2014-2016 के बीच अमेरिकी कर अधिकारी बनकर कई अमेरिकी निवासियों से पैसे की उगाही की थी।
न्यायालय के दस्तावेजों के अनुसार, उसने भारतीय कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी निवासियों को यकीन दिलाया था कि उनका कर बकाया है और तत्काल पैसे न देने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले से संबंधित अन्य चार लोगों ने भी न्यायालय में अपना जुर्म मान लिया है। इनमें से दो को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि दो पर निर्णय आना बाकी है।


Download Android App
Download iOS App

