लंदन : इंग्लैंड के पूर्व आफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है कि अगर अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज में गेंद स्विंग नहीं लेती है तो भारतीय टीम मजबूती से वापसी करेगी। भारतीय बल्लेबाजों को स्विंग गेंदबाजी के सामने परेशानी होना स्वाभाविक होगा। भारत के बल्लेबाजों को स्विंग गेंदबाजी के सामने तकनीकी सतर्कता से बल्लेबाजी करनी होगी।
भारत के कुछ बल्लेबाज है जो तकनीकी रूप से सक्षम हैं और वे इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना कर सकते हैं। विराट कोहली इस टीम की धुरी के है और वह क्रीज पर जितना समय बिताएंगे भारतीय टीम उतनी ही मजबूत होगी। स्वान ने कहा कि टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम वापसी कर सकती है। उन्होंने कहा कि गेंद यदि स्विंग नहीं लेती है तो इंग्लैंड को बाद में रिवर्स स्विंग पर निर्भर रहना होगा। जिम्मी एंडरसन पुरानी गेंद से वह कमाल नहीं कर सकते क्योकि जब तक गेंद रिवर्स स्विंग लेने लगेगी, कोहली के 60-70 रन बन जायेंगे।
उन्होंने कहा कि गेंद के स्विंग लेने पर इंग्लैंड आसानी से सीरीज जीत जायेगा। इंग्लैंड के पास टेस्ट सीरीज में अच्छा स्पिन आक्रमण नहीं है लिहाजा भारत का पलड़ा उसमें भी भारी रहेगा। स्वान ने कहा कि आर अश्विन या रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को पहले टेस्टमें उतारना चाहिये। यादव ने सीमित ओवरों के पांच मैचों में 14 विकेट लिये।


Download Android App
Download iOS App



