अनुष्का और विराट शादी के बाद हनीमून के लिए रोम गए हैं। शादी की तस्वीरों के बाद अब दोनों की हनीमून की फोटो सामने आई है। रोम की हसीन वादियों के बीच विरुष्का बेहद खुश लग रहे हैं। अनुष्का और विराट ने ब्लू कलर की जैकेट और टोपा लगा रखा है।
अनुष्का के हाथों में मेहंदी लगी है और सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। तस्वीर के बैग्राउंड में बर्फ से ढकी वादियां बेहद खूबसूरत हैं। तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा है स्वर्ग में सचमुच। एक्ट्रेस के फोटो शेयर करने के २३ मिनट में ही इसे ३३५ लोग लाइक कर चुके हैं।
? | Anushka via Instagram: ”In heaven , literally ??” pic.twitter.com/laJQYlVhnt
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) 15 December 2017
इनके हनीमून को लेकर खबरें है कि ये दोनों साउथ अफ्रीका में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिकये सेलिब्रेटी कपल इन दिनों रोम में समय बिता रहा है।
शादी के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन के पहले विराट और अनुष्का के पास पूरे 1 हफ्ते का समय है। वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब दोनों के फैंस को उनके रिसेप्शन का इंतजार है जो 26 दिसंबर को होने वाला है। कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं। विरुष्का रिसेप्शन के कुछ दिन पहले ही रोम से वापस आएंगे।
ये रिसेप्शन दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में होगा। खबरों की मानें तो एक और रिसेप्शन मुंबई में भी होगा। यहां फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया गया है। इस तस्वीर के अलावा अनुष्का का एक वीडियो भी सामने आया था। ये वीडियो Kajaria’s Kerovit के ऐड का है। अनुष्का Kajaria’s Kerovit की ब्रांड एंबेसडर हैं।
अनुष्का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 4 साल के अफेयर के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App









