भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में गए थे जहां पर दोनों ने महिलाओं को लेकर कुछ विवादित बयान कर दिया था जिसके बाद वह दोनों ही बीसीसीआई से लेकर आम लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
हार्दिक और राहुल अपने इस बयान के बाद सुर्खियों में आ गए हैं। इसके साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है और दोनों की जगह टीम में युवा खिलाड़ी विजय श्ंाकर और शुभमन गिल को लिया गया है। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को जांच पूरी होने तक भारतीय टीम से सस्पेंड कर दिया है और वह भारत वापस आ गए हैं। बता दें कि पांड्या और राहुल केविवाद के बीच अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी एक पुराना वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में विराट ने एक लड़की को अग्ली बोला था।
विराट कोहली ने कहा था लड़की को अग्ली
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो आईपीएल के समय का है। जब आईपीएल शुरु हुआ था तो उस समय बहुत पार्टियां होती थीं और सारे ही क्रिकेटर्स उन पार्टियों में बहुत मस्ती करते थे। भारतीय टीम में विराट कोहली की एंट्री हुई थी और वह तभी सुर्खियों में भी आए थे।
विराट कोहली की इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विराट कोहली से होस्ट अनूषा डांडेकर ने पूछा था कि उनकी सबसे क्विक डेट कौन सी थी। विराट कोहली ने तभी जवाब में कहा था कि मैं एक ब्लाइंड डेट पर गया था। जो 5 मिनट में ही खत्म हो गई थी। मैंने लड़की को देखा और भाग गया। उसके बाद होस्ट ने पूछा कि आप वहां से क्यों भागे थे तो उसके जवाब में विराट ने कहा था कि माफी मांगना चाहता हूं लेकिन वो लड़की बहुती ही अग्ली थी।
विराट कोहली का यहां देखें वीडियो
https://twitter.com/DennisCricket_/status/1084376842826506240
बता दें कि विराट कोहली का यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के एक जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनके इस कमेंट की आलोचना की है।
लोगों ने की ऑस्ट्रेलिया जर्नलिस्ट की आलोचना
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
Really!! How old is the video, put into some context of what was happening!! No problem!! pic.twitter.com/U4OSCMbvOA
— Sarah Harvey (@1bigsarah) January 13, 2019


Download Android App
Download iOS App















