पानीपत : सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने गांव सिवाह में सांसद अश्विनी चोपड़ा द्वारा दी गई ग्रांट पीआरआई योजना के तहत गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मैन गेट, इंटरलांकिग टाइलों से बने स्कूल के सभी रास्तों यानि पेवर ब्लाकों का उदघाटन किया। वहीं श्रीमती किरण चोपड़ा ने गांव के वृद्ध आश्रम व यज्ञशाला के मैन गेट व इंटरलांकिग टाइलों से पक्का किया गये वृद्ध आश्रम के सारे प्रांगण का भी उदघाटन किया।
वहीं उन्होंने गांव सिवाह की पीएचसी के मैन गेट व ग्राउंड में पेवर ब्लाक के निर्माण कार्य का उदघाटन किया। ये तीनो ही कार्य सांसद अश्विनी चोपड़ा द्वारा दी गई ग्रांट से करवाएं गए हैं। श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा का गांव सिवाह में पहुंचने पर सरपंच खुशदील कादियान सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं गांव के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने सबसे पहले सभी ग्रामीणों को उनका कुशलक्षेम जाना और उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
ग्रामीणों के सांसद अश्विनी चोपड़ा के बारे में पूछने पर श्रीमती किरण चोपड़ा ने कहा कि सांसद जी आप सभी लोगों की दुआ से स्वस्थ हैं और वे बहुत जल्द ही आपके बीच में आएंगे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि सांसद चोपड़ा जी ने गांव सिवाह को गोद लिया हुआ हैं और हमारी इच्छा हैं कि गांव सिवाह विकास के मामले में सबसे अच्छा गांव बने। वहीं जींद उपचुनाव पर पत्रकारों के सवाल पर श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि जींद में भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत निश्चत हैं।
देश व प्रदेश की जनता भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा करवाएं गए विकास कार्यों से खुश हैं और जनता भी चाहती हैं कि दोबारा से भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार बने। श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने सांसद अश्विनी चोपड़ा द्वारा दोबारा से करनाल से लोकसभा का चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उन्होंने सांसद बनकर करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सोच जनता की सेवा करना व अपने करनाल लोकसभा क्षेत्र का एक समान रूप से विकास करवाना हैं।
वहीं श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा पीएचसी में उदघाटन करने के उपरांत अंदर गई और वहां पर ईलाज के लिए आई हुई महिलाओं से बातचीत की। वहीं उन्होंने पीएचसी स्टाफ से पूछा कि कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हैं। पीएचसी के मैन गेट के उदघाटन के उपरांत श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा मकर संक्रांति पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए भंडारे में गई और उन्होंने वहां पर अन्य महिलाओं के साथ नीचे बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इसके उपरांत उन्होंने गरीब लोगों को कंबल बांटे। इसके उपरांत श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा सरपंच खुशदील कादियान के कार्यालय व आवास पर गई। जहां पर श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा का ग्रामीणों व विशेषकर महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच खुशदील कादियान, देवेंद्र सरपंच दिवाना, सांसद अश्विनी चोपड़ा के ओएसडी विरेंद्र गौतम, कर्ण सिंह पूर्व सरपंच, सुरेश पंच, डा. कुलदीप, जसमत, पाला, जगदू, अर्जुन, किताब सिंह, दयानंद, मोजी, रामकुवार,सुरजा, कृष्ण, जगदीश, ओमप्रकाश, जीत सिंह, सुरेंद्र लेक्चरर, प्रितम मास्टर, सुरेंद्र वकील, विशाल सहरावत व संदीप आदि ग्रामीणों के अलावा जसबीर जस्सु, बिटू प्रजापत, सुरजमल गोस्वामी, संदीप एडवोकेट, मनोज शर्मा एडवोकेट, मोना शर्मा, सोनू मिर्जापूर, राधेश्याम उरलाना, अतर सिंह, सतीश आदि मौजूद रहे।
इसके बाद श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा गांव सिवाह में ही समाजसेवी महेंद्र कादियान के आवास पर पहुंची और वहां पर महेंद्र कादियान की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक जताया।


Download Android App
Download iOS App



