66 साल के अरुण लाल करेंगे 38 साल की बुलबुल से शादी

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली दूसरी पत्नी का नाम बुलबुल साहा है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली दूसरी पत्नी का नाम बुलबुल साहा है। बुलबुल की उम्र अभी 38 साल है यानी वो अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं। आपको बता दें अरुण लाल ने पहली शादी रीना से की थी। जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक भी ले लिया है। 
अरुण लाल की पहली पत्नी रीना काफी समय से बीमार भी चल रही हैं। अपनी पत्नी की बीमारी के चलते तलाक होने के बावजूद अरुण काफी समय से उसके साथ रह रहे हैं। कहा तो ये जा रहा है कि बुलबुल और अरुण शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे। उनकी मर्जी से ही अरुण दूसरी शादी करने जा रहे हैं। अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही एंगेजमेंट की, जबकि उनका रिलेशनशिप काफी समय से है। दोनों के अगले महीने शादी करने की भी खबर है। 
अरुण लाल लंबे वक्त से बुलबुल को जानते हैं। बुलबुल साहा एक स्कूल टीचर हैं। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इन दोनों की शादी कोलकाता के होटल पीयरलेस में दो मई को होगी। शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। उनके कुछ साथी खिलाड़ी, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अधिकारी और उनके करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे।

Desk Team