इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला जा रहा पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 191 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए। ऐसे में पहली पारी कुछ खास नहीं होने के बाद भारत की दूसरी पारी में शुरुआत बेहतरीन रही है।

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भारतीय टीम के धांसू बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही है। आकाश चोपड़ा ने हिटमैन पर भरोसा जताते हुए कहा है कि रोहित ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में शतक बनाएंगे।

आकाश ने कहा कि, मैं रोहित शर्मा की साइड ले रहा हूं। जब वे बैटिंग करने के लिए आए तो सहज नहीं थे। उनके बल्ले के किनारे पर एक बॉल लगी और स्लिप में एक कैच भी छूटा। उन्होंने गेंदें खेली और मिस कीं। वे लेग साइड में खेलना चाह रहे थे और गेंद ऑफ साइड की तरफ जा रही थी।

उन्होंने आगे कहा, रोहित शर्मा ने काफी समय से शतक नहीं जड़ा है और ऐसे में आज यानी इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में हिटमैन के बल्ले से पहला विदेशी शतक निकल सकता है। ऐसा मुझे लगता है हालांकि, इसकी उम्मीद ज्यादा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जब कोई चीज मन मुताबिक नहीं होती है तो काफी दुख होता है।

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो हिटमैन के बल्ले से 7 शतक निकले हैं, जो उन्होंने सभी घरेलू मैदान पर लगाए हैं। रोहित ने इसी सीरीज में लॉर्ड्स मैदान पर 83 रनों की पारी खेली थी, जो कि उनका विदेशी सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है।


Download Android App
Download iOS App



