AB De Villiers is back: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज और क्रिकेट जगत में मिस्टर-360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स फिर से चर्चाओं में आ गए हैं. ये धुरंधर बैटर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं. जल्द वो साउथ अफ्रीका की अगुवाई करते हुए भी नजर आने वाले हैं. अब से कुछ ही हफ्तों बाद WCL 2026 की शुरुआत होने जा रही है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स नाम की इस लीग में अलग-अलग देशों की टीमें हिस्सा लेंगी. उनमें से एक साउथ अफ्रीका भी शामिल है. जो साउथ अफ्रीका चैंपियंस के नाम से खेलेगी. डिविलियर्स इसकी कप्तानी करेंगे.
AB De Villiers is back

तमाम क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है. उनके चहेते और इस सदी के महानतम खिलाड़ी एबी डिविलियर्स फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में साउथ अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से खेलेंगे. WCL 2026 3 अक्टूबर से आयोजित होने वाला है. करीब दो हफ्तों तक चलने वाली इस लीग का फाइनल 18 अक्टूबर को होगा. इस लीग में कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी. जिनमें इंडिया चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, बांग्लादेश चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस शामिल हैं.

पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने कमाल का प्रदर्शन किया था. एबी डिविलियर्स की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. डिविलियर्स के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि थी. पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले खेलते हुए 195 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 3.1 ओवर में ही 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
ये दिग्गज भी करेंगे लीग में शिरकत

एबी डिविलियर्स के अलावा भी कई सारे पूर्व सुपरस्टार्स क्रिकेटर इस लीग में खेलते हुए दिखने वाले हैं. इंडिया की तरफ से युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ जैसे बड़े नाम मौजूद हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करते हुए दिखेंगे डेविड वॉर्नर. वेस्टइंडीज की कमान ड्वेन ब्रावो के हाथों में होगी. इंग्लैंड चैंपियंस की कप्तानी मोईन अली के पास होगी. पाकिस्तान चैंपियंस की कमान शाहिद अफरीदी के कंधों पर रहेगी. महमुदुल्लाह बांग्लादेश चैंपियंस की कप्तानी करने वाले हैं.
Read More: दिग्वेश राठी ने फिर किया मैदान पर ‘लफड़ा’, प्रियांश आर्या को आउट करके किया विवादित सेलिब्रेशन


Download Android App
Download iOS App




