एबी डिविलियर्स ने बताई IPL 2020 की बेस्ट टीम के बारे में, लिखा ये खास मैसेज

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन की समप्ति बीते बुधवार को हो गई है। ऐसे में मुंबई इंइियंस की टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन की समप्ति बीते बुधवार को हो गई है। ऐसे में मुंबई इंइियंस की टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। खास बात मुंबई ने आईपीएल का ये खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम दर्ज किया है। वहीं इस टूर्नामेंट के समाप्त हो जाने के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2020 की अपनी सर्वश्रेष्ठï टीम का नाम बताया है। 
दिल्ली के खिलाफ मुंबई को मिली जीत के बाद डिविलियर्स ने ट्वीट करके लिखा,शाबाश मुंबई इंडियंस,बिना किसी संदेह के इस साल की बेस्ट टीम डिविलियर्स ने अपने ट्वीट के माध्यम मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 की शानदार टीम घोषित किया है। 

यूं तो विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम आरसीबी इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सक्षम रही थी,लेकिन इस टीम को एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। 
वहीं इस सीजन एबी डिविलियर्स के खेल की बात करें तो उन्होंने कुल 15 मैचों में 158.74 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 454 रन बनाए थे। इस बीच उनकी 5 हाफसेंचुरी भी दर्ज है। स्टार बल्लेबाज  ने एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ बेंगलोर की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 56 रन बनाए थे। बावजूद इसके टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 131 रन ही बना पाई। 

Desk Team