IPL 2020: युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के इस युवा बल्लेबाज की खूब प्रशंसा करते हुए स्पेशल प्लेयर बताया

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों ने फैंस और क्रिकेट पंडितों को अपने शानदार प्रदर्शन से दीवाना बनाया है। भारतीय क्रिकेट टीम में कई युवा खिलाड़ियों

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों ने फैंस और क्रिकेट पंडितों को अपने शानदार प्रदर्शन से दीवाना बनाया है। भारतीय क्रिकेट टीम में कई युवा खिलाड़ियों का आईपीएल में प्रदर्शन देखने के बाद जगह दी है। आईपीएल 2020 का फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में हुआ और मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से इस मुकाबले में हराया। 
आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस ने इस मैच के साथ पांचवीं बार चैंपियन बने। आईपीएल में मुंबई की ओर से खेल रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे। आईपीएल में ईशान किशन की बल्लेबाजी के मुरीद टीम इंडिया के पूर्व स्टार आलराउंडर युवराज सिंह बन गए। 
ईशान किशन ने आईपीएल 2020 के फाइनल मैच में दिल्ली के खिलाफ नाबाद  33 रनों की पारी सिर्फ 19 गेंदों में खेली और अपनी टीम को जिताने में अहम योगदान दिया। मुंबई इंडियंस की टीम को फाइनल मैच जीतने की बधाई युवराज सिंह ने दी और ट्वीट में लिखा, बधाई हो मुंबई इंडियंस दूर तक आईपीएल की बेस्ट टीम। रोहित शर्मा की कप्तानी पारी। दिल निकल गया दिल्ली के लिए, शानदार टूर्नामेंट रहा दिल्ली का। ईशान किशन स्पेशल बहुत स्पेशल खिलाड़ी तैयार हो रहा है। इस सीजन में काफी रन ईशान किशन के बल्ले से निकले। आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम रहा। 

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में झारखंड के इस बल्लेबाज ने 14 मैचों में  516 रन 145.76 के स्ट्राइक रेट से बनाए।  ईशान ने हाफसेंचुरी  भी इस दौरान  लगाई। सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी ईशान ने सबकी प्रभावित किया। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी आईपीएल की इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 480 रन 145.01 के स्ट्राइक रेट से बनाए।

Desk Team