यूं तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। आईपीएल के 13वें सीजन के बाद रोहित शर्मा भारत आए थे। जबकि कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई थी। ऐसे में विराट कोहली ने उस दौरे पर कुछ ऐसे बयान दिए,जिसके बाद ऐसा प्रतीत हुआ कि दोनों खिलाडिय़ों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

क्या बोले थे विराट कोहली…
किंग कोहली ने तब कहा था कि रोहित की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कोई अपडेट नहीं है और उन्हें पता ही नहीं था कि रोहित ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली फ्लाइट में नहीं होने वाले हैं। खैर,हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में विराट और रोहित के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली है। वहीं रिपोट्र्स की मानें तो हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट और रोहित के बीच के आपसी मतभेद को खत्म करने में अपनी खास भूमिका निभाई है।

जी हां खबरों की मानें तो रवि शास्त्री ने किंग कोहली और रोहित को आमने-सामने बैठकर अपने बीच की दूरी खत्म करने पर जोर दिया था। बायो बबल के चलते खिलाडिय़ोंकी आपस की बॉन्डिंग पहले से काफी ज्यादा स्ट्रांग हुई है। वहीं इसी जगह पर विराट और रोहित के बीच की दूरी भी खत्म हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो बड़ी सीरीज का खिताब अपने नाम करने के अलावा टीम के लिए सबसे बेहदतरीन ड्रेसिंग रूम का माहौल रहा। दरअसल क्रिकेट को लेकर विराट और रोहित दोनों ही काफी करीब दिखे और पिछले चार महीने में यह टीम के लिए सबसे बड़ा फायदा रहा है।

वहीं आगे सूत्र कहते हैं,बाहर जिस तरह की बातें चल रही हैं उन पर अब पूरी तरह विराम लग जाएगा। दरअसल पिछले कुछ सालों से कई बार विराट और रोहित के बीच आपसी मनमुटाव की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन कभी भी दोनों में से किसी एक ने भी इसको लेकर खुद से कुछ नहीं कहा है।

वैसे कुछ भी हो कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित दोनों ही टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर बात की जाए तो दोनों खिलाडिय़ों ने मुश्किल मौकों पर साथ मिलकर रणनीति बनाई और भारतीय टीम को मैच में शानदार वापसी दिलाई।


Download Android App
Download iOS App



