IPL 2018: अफगानी राष्ट्रपति ने राशिद खान के ऊपर PM मोदी को टैग करके किया ट्वीट, और कहा कुछ ऐसा कि….

Summary :

NULL

कल की शाम आईपीएल के दूसरा क्वालीफ़ायर खेला गया जिसमे सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर की टीम के बीच खेला गया जिसमे केन विलियम्सन की ऑरेंज आर्मी ने कोलकाता का फाइनल में जगह बनाने के सपना धराशाई कर दिया। इस मैच के हीरो रहे अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान।

rashid khan बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ की टीम के आगे ‘राशिद किंग खान’ ने ऐसा जलवा बिखेरा की हर कोई देखता रह गया। पहले धुंआधार बल्लेबाजी फिर शानदार गेंदबाजी और अंत में जबरदस्त फील्डिंग के दम पर राशिद खान ने अकेले ही हैदराबाद की जीत का रास्ता साफ़ कर दिया।

rashid khan राशिद खान को उनके इस दमदार प्रदर्शन की वजह से मैन ऑफ़ द मैच करार दिया गया पर इन सबके आलावा फैंस के बीच जो उन्होंने धूम मचाई है वो सालों तक याद रखी जायेगी। मैच के बाद से ही उनकी तारीफों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

rashid khan फैंस ने भारत सरकार से ये मांग तक कर डाली की राशिद खान को भारतीय नागरिकता दे दी जाए ताकि वो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने। आपको बता दें की राशिद खान अफगानिस्तान के है और अफगान क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलते है।

afganistan president tweet लेकिन जब से उन्होंने आईपीएल में खेलना शुरू किया है उनकी प्रतिभा की कायल पूरी दुनिया हो गयी है। बीते साल से ही उनका प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है और हैदराबाद की टीम को जीत दिलाने में उन्होंने कई बार अहम् भूमिका निभाई है। कल रात के मैच के बाद जब फैंस ने उन्हें भारतीय बनने का प्रस्ताव दिया है ये खबर खूब वायरल हो रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद तो मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय बन गया।

afganistan president tweet खेल प्रेमियों के साथ साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी रशीद खान के कल के प्रदर्शन की खुल कर तारीफ की और कहा की भारतीय फैंस से अफगान क्रिकेटरों को जो प्यार मिला है उसके लिए वो तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है पर राशिद खान ऐसे सितारे है जिनके होने से अफगानिस्तान क्रिकेट रौशन है। वो उन्हें किसी और देश को नहीं दे सकते और कोई अफगान नागरिक नहीं चाहेगा की उनके देश की शान किसी और देश के लिए खेले।


साथ ही उन्होंने कहा की भारत ने अफगानी खिलाडियों के लिए जो मंच तैयार कर के दिया है वो बेमिसाल है। आपको बता दें की अफगानिस्तान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अपने ट्वीट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ये ट्वीट किया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team