ICC World Cup 2019:अफगानिस्तान ने जीता टॉस, किया बल्लेबाजी का फैसला

Summary :

क्रिकेट का महामुकाबला विश्वकप 2019 का आगाज हो गया है। आज विश्वकप 2019 का चौथा मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच होने वाला है।

क्रिकेट का महामुकाबला विश्वकप 2019 का आगाज हो गया है। आज विश्वकप 2019 का चौथा मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच होने वाला है। अफगानिस्तान की 250-280 के स्कोर को भी बचाने का दम रखती है। इनकी ताकत उसकी गेंदबाजी है। राशिद खान इसके आक्रमण की धुरी है जिन्होंने अपनी तेज स्पिन से दुनिया भर के बल्लेबाजों दुविधा में डाल देना बखूबी जानते हैं। किसी भी बल्लेबाज के लिए राशिद का सामना करना आसान नहीं है।
आस्ट्रेलिया टीम को 2018 तक काफी कमजोर माना जा रहा था वहीं अगर आस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उसने सही समय पर फॉर्म में वापसी की है। लेकिन 2019 में इस टीम ने भारत को भारत में हराया और फिर पाकिस्तान को 5-0 से मात दी। इस मैच में सभी की नजरें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगी होंगी। गेंदबाजी के मामले में मिशेल स्टार्क क्या कर सकते हैं वो पूरा विश्व जानता है। अब ऐसे में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए इस गेंदबाज का सामना करना किसी भी तरह से आसान नहीं होगा।

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

 अफगानिस्तान ने पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

इस प्रकार होंगी टीमें-

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह ज़द्रन, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैयब (कप्तान), राशिद खान, दावत ज़द्रन, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन।

Desk Team