आईपीएल के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने सामने हुई। जहां धोनी की टीम ने एक बार फिर से बेहतरीन खेल दिखाते हुए केकेआर को उसी के घर में 49 रन से मात दी। इस मैच में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया और इस में धमाकेदार पारी खेली अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने, दोनों ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों को जमकर पीटा।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने इस सीजन में अब लगातार अब तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और इस मैच में भी उन्हें उनकी शानदार 77 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। केकेआर के खिलाफ इस मैच में रहाणे ने तीन नंबर पर बैटिंग करते हुए मात्र 29 गेंदों पर पांच छक्के और छह चौके की मदद से 71 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान रहाणे का स्ट्राइक रेट 244 का रहा। रहाणे की इस तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। रहाणे के अलावा शिवम दुबे 50 रन और डिवॉन कॉनवे 56 रन की पारी खेली।
अजिंक्य रहाणे इस सीजन काफी आक्रामक रूप में दिख रहे हैं। रहाणे ने इस मैच के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर कहा,”बस एक क्लियर माइंडसेट था। अगर आपके कानों के बीच की बात और आपका दिमाग सही है तो आप ठीक रहेंगे। मैं सिर्फ अपने खेल का लुत्फ उठाने की कोशिश कर रहा हूं। विकेट थोड़ा स्टिकी था, लेकिन एक बार जब आप अंदर आ जाते हैं तो आपके पास अच्छा मौका होता है। हमारी शुरुआत शानदार रही और इसके बाद मैं अपने शॉट खेलना चाहता था और गति बनाए रखना चाहता था। मैंने अब तक अपनी सभी पारियों का आनंद लिया है, मुझे अभी भी लगता है कि सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।”
अजिंक्य रहाणे समय भारत की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे है और इस सीजन जैसे उनका प्रदर्शन है शायद उन्हें भारतीय टीम में वापस बुलाया जा सकता हैं। रहाणे ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 5 मैच खेले है और उनमें दो अर्धशतक के साथ 209 रन बनाए है। यहां ध्यान देने वाली बात है उनका स्ट्राइक रेट जो लगभग 200 के करीब रहा है। अब देखना होगा रहाणे इस पुरे सीजन कैसी बैटिंग करते है और उन्हें वापस भारतीय टीम में जगह मिलती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App






