अजिंक्य रहाणे ने बेटी आर्या के साथ पोस्ट किया वीडियो, दोनों के बीच दिखाई दी खूबसूरत बॉन्डिंग

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आजकल अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आजकल अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। 5 अक्टूबर को अजिंक्य रहाणे पिता बने थे उनकी पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया था। अजिंक्य और राधिका की बेटी का नाम आर्या है। 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में अजिंक्य रहाणे खेल रहे थे तभी राधिका ने बेटी को जन्म दिया था। राधिका और बेटी दोनों से मिलने के लिए रहाणे मैच के बाद गए थे और दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपने फैन्स के साथ बेटी की पहली झलक साझा की थी। 
इन दिनों अजिंक्य रहाणे को राष्ट्रीय टीम से ब्रेक मिला है और वह अपनी बेटी और परिवार वालों के साथ यह समय स्पैंड कर रहे हैं। अपनी बेटी के साथ रहाणे ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

View this post on Instagram

Hello ❤️

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) on

इस वीडियो में आर्या के साथ मराठी में रहाणे बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आर्या से रहाणे उसकी दोस्त के बारे में पूछ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर आर्या के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में रहाणे ने लिखा, आर्या के साथ उसके दोस्त के बारे में जरूरी बातचीत। रहाणे और आर्या का यह वीडियो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। 

बता दें कि साल 2014 में रहाणे ने बचपन की दोस्त राधिका के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। राधिका के प्रेग्नेंट होने की खबर इस साल जुलाई में दोनों ने अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे की बड़ौदा के खिलाफ मैच में युसूफ पठाने से मैदान पर बहस हो गई थी।  बड़ौदा की पारी के 48वें ओवर के दौरान यह घटना हुई थी। 
यूसुफ पठान को अंपायर ने इस दौरान कैच आउट दे दिया था। यूसुफ पठान के पैड्स पर आकाश पारकर की गेंद लग गई थी लेकिन उन्हें कैच आउट अंपायर ने दिया था। जिस पर यूसुफ पठान नाराज हो गए थे और वह क्रीज छोड़कर नहीं जा रहे थे। उसी दौरान रहाणे और पठान के बीच में बहस हो गई थी। 

Desk Team