Akash Deep Wedding Viral Video: इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बुधवार को वाराणसी (काशी) में अपनी लाइफ पार्टनर अक्षिता के साथ सात फेरे लिए। इस खास मौके पर दोनों परिवारों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के फंक्शन बेहद सादगी और खुशियों भरे माहौल में पूरे हुए।

शादी के बाद आकाशदीप ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इसी बीच एक वीडियो क्लिप ने फैंस का खास ध्यान खींचा, जिसमें उनसे मजाकिया अंदाज में सवाल पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी में विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को क्यों नहीं बुलाया।
Akashdeep Funny Reply Video: दिग्गजों को न बुलाने पर दिया मजेदार जवाब
Akashdeep’s response regarding why he did not invite Rohit, Virat, and MSD to his wedding is absolutely hilarious.😁 pic.twitter.com/nJsKt8MI9V
— Cricketopia (@CricketopiaCom) June 26, 2026
इस सवाल पर आकाशदीप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि, “शादी हो पाती क्या यहां बनारस में?” उनके इस जवाब का इशारा इस बात की ओर था कि अगर इतने बड़े स्टार क्रिकेटर शादी में आते, तो भीड़ इतनी बढ़ जाती कि फंक्शन संभालना मुश्किल हो जाता। उनका यह मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Akash Deep Varanasi Marriage: वाराणसी के काशी शहर में आकाशदीप ने की शादी

आकाशदीप ने वाराणसी के काशी शहर में अपनी पत्नी के साथ सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी के फंक्शन पिछले चार दिन से चल रहे हैं। जिनकी कई वीडियोज़ और फोटोज़ भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वहीं अगर उनके टेस्ट करियर की बात करें तो अब तक भारत के लिए उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए हैं।
उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 6 विकेट देकर 60 रन और एक मैच में 10 विकेट लेकर 112 रन रहा है। उनके करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में देखने को मिला था, जब उन्होंने 12 विकेट लेकर टीम इंडिया को मजबूत सिचुएशन में पहुंचाया था।
Akash Deep Injury And Ipl Career : IPL और चोट से जूझते आकाशदीप

वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो साल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाशदीप को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन चोट के कारण वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए। पीठ की चोट की वजह से उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ा और इसी वजह से वह भारतीय टेस्ट टीम से भी बाहर चल रहे हैं। फिलहाल आकाशदीप रिकवरी के स्टेज में हैं और उनके जल्द ही वापसी करने की उम्मीद जताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




