IPL 2023 के बीच CSK के स्टार क्रिकेटर Ambati Rayudu बने दूसरी बार पापा, फोटो शेयर कर दी गुड न्यूज

Summary :

अंबाती रायडू और उनकी पत्नी चेन्नपल्ली विघा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दोनों दूसरी बार एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं। अंबातू रायडू ने सोशल मीडिया के जरिए इस शानदार बात की जानकारी दी। राडयू ने बच्ची की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा बेटियां वाकई सच्ची वरदान होती है।

इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर अंबाती रायडू इन दिनों आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं। जहां एक तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स टीम प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद कर रही है। वहीं, सीएसके के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू के घर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अंबाती रायडू के घर नया मेहमान आया है, क्रिकेटर दूसरी बार पापा बन गए हैं।
16 मई 2023 को अंबाती रायडू और उनकी वाइफ चेन्नपल्ली विघा दूसरी बार प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। इस गुड न्यूज को खुद अंबातू रायडू ने सोशल मीडिया के जरिए सबको दी है। अंबाती रायडू ने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी और न्यू बोर्न बेटी दोनों की फोटो शेयर की है। इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेटियां वाकई सच्ची वरदान होती है।” 

37 साल अंबाती रायडू दूसरी बार पापा बने हैं। उनकी पहली बेटी विविया का जन्म साल 2020 में हुआ था। शादी के 11 साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बने थें। अब एक बार फिर दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है। अंबाती ने विघा से लव मैरिज की थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ा था। साल 2009 में दोनों ने 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे के दिन शादी की थी।
चेन्नुपल्ली विद्या एक होममेकर हैं और बहुत सुंदर भी हैं। हालाकिं वो काफी सादगी पसंद है और दूसरे क्रिकेटरों की पत्नियों की तरह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं। विद्या की गोदभराई की फोटो भी इंटरनेट पर सामने आई थी। उसमें उन्होंने नीली कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को अपनी गोद में बिठाया हुआ था।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी इस शानदार मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा,”सुपर डैडी की खुशी दोगुणा हुई। अंबाती रायडू और उनके परिवार को बधाई।” इसके साथ उन्होंने रायडू की बेटियों की फोटो भी शेयर की है। सीएसके का ये ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग अपने पसंदीदा प्लेयर को कॉमेंट कर बधाई दे रहे हैं। 
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेल रहे अंबाती रायडू उनका परफॉर्मेंस इस सीजन में अच्छा नहीं रहा है। वो रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। रायडू ने अबतक 12 मैचों में 127.08 के स्ट्राइक रेट के साछ सिर्फ 122 रन ही बनाए हैं। 20 मई को सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि रायडू अपनी फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Desk Team