Anmol Kharab कजाकिस्तान चैलेंज के प्री क्वार्टर फाइनल में

Summary :

भारत की युवा खिलाड़ी Anmol Kharab ने हमवतन मालविका बांसोड़ की कड़ी चुनौती से पार पाकर बुधवार को यहां कजाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। HIGHLIGHTS Anmol Kharab कजाकिस्तान चैलेंज के प्री क्वार्टर फाइनल में अनमोल ने मालविका को 59 मिनट तक चले मैच में 21-13, 22-20 से पराजित किया। अनमोल अगले दौर में इंडोनेशिया की नुरानी रातू अज़ाहरा से भिड़ेंगी बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन 17 वर्षीय अनमोल ने मालविका को 59 मिनट तक चले मैच में 21-13, 22-20 से पराजित किया। विश्व में 333वें नंबर…

भारत की युवा खिलाड़ी Anmol Kharab ने हमवतन मालविका बांसोड़ की कड़ी चुनौती से पार पाकर बुधवार को यहां कजाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

HIGHLIGHTS

  • Anmol Kharab कजाकिस्तान चैलेंज के प्री क्वार्टर फाइनल में
  • अनमोल ने मालविका को 59 मिनट तक चले मैच में 21-13, 22-20 से पराजित किया।
  • अनमोल अगले दौर में इंडोनेशिया की नुरानी रातू अज़ाहरा से भिड़ेंगी


बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन 17 वर्षीय अनमोल ने मालविका को 59 मिनट तक चले मैच में 21-13, 22-20 से पराजित किया। विश्व में 333वें नंबर की खिलाड़ी अनमोल अगले दौर में इंडोनेशिया की 21 वर्षीय खिलाड़ी नुरानी रातू अज़ाहरा से भिड़ेंगी।
अनमोल को इससे पहले क्वालीफिकेशन दौर में कजाकिस्तान की कामिला स्मगुलोवा से वॉकओवर मिला और फिर उन्होंने मलेशिया की कैसी रिन रोमपोग को 21-91, 21-9 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह पक्की की। महिला एकल में प्री क्वार्टर फाइनल मैचों में अनुपमा उपाध्याय ने क्वालीफायर हर्षिता राउत को 21-13, 21-13 से, तान्या हेमंत ने क्वालीफायर ऐशानी तिवारी को 21-19, 21-10 से और केयूरा मोपति ने मैक्सिको की वेनेसा मैरिसेला गार्सिया को 21-18, 21-13 से हराया। क्वालीफायर अनेरी कोटक को पोलैंड की विक्टोरिया डाबज़िस्का से वॉकओवर मिला। मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में भारत के धनराज श्रीवत्स और मनीषा के ने मखसुत ताजिबुल्लायेव और रोमुआल्डा बतिरोवा की कजाकिस्तान की जोड़ी को 21-5, 21-12 से, जबकि रोहन कपूर और रुथविका शिवानी की भारतीय जोड़ी ने उज्बेकिस्तान के बिलोलिद्दीन कुचकारबोव और डायना गारमोवा को 21-16, 21-11 से हराया। मिश्रित युगल में ही भारत के अभ्युदय चौधरी और वैष्णवी खडकेकर की जोड़ी ने कजाकिस्तान के अर्नूर तापिशेव और अलीसा कुलेशोवा को 21-5, 21-9 से, जबकि आयुष राज गुप्ता और श्रुति स्वैन ने कजाकिस्तान के ओताबेक कामिलोव और अमालिया ओरमनोवा को 21-11, 21-11 से पराजित किया।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.