सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खतरनाक गेंद पर ऐसे आउट हुआ बल्लेबाज, देखें वीडियो

Summary :

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह क्रिकेट खेलते हैं आैर वह आए दिन अपने खेल में बहुत सुधार ला रहे हैं।

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह क्रिकेट खेलते हैं आैर वह आए दिन अपने खेल में बहुत सुधार ला रहे हैं। अर्जुन अपनी गेंदबाजी पर बहुत ध्यान दे रहे हैं और इसका उन्हें बहुत फायदा भी मिल रहा है। इंग्लैंड में इस समय सेकेण्ड इलेवन चैंपियनशिप खेली जा रही है और उसमें अर्जुन भी खेल रहे हैं। 
एमसीसी यंग क्रिकेटर्स टीम का अर्जुन तेंदुलकर हिस्सा हैं और उन्होंने 2 विकेट भी हासिल किए हैं। नाथन टिले का विकेट लेकर अर्जुन ने सबको चौंका दिया। सेकेण्ड इलेवन टीम की तरफ से नाथन सर्रे खेल रहे हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अर्जुन की इस विकेट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही अर्जुन के प्रदर्शन की सब ने तारीफ की है। 
एमसीसीस यंग क्रिकेटर्स की टीम में अर्जुन तेंदुलकर सेकेण्ड इलेवन चैंपियनशिप में खेलते हैं। अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्रे सेकेण्ड के खिलाफ दो विकेट निकाले। इस टीम के नाथन टिले को अर्जुन ने पहले आउट किया। नाथन टिले 7 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे थे। अर्जुन ने शानदार गेंद पर टिले का विकेट चटकाया। 
उस गेंद को टिले अच्छे से समझ नहीं पाए और गेंद सीधे जाकर स्टम्प्स पर जाकर लग गई7 लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने सोशल मीडिया पर अर्जुन का यह वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के आते ही लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। 

यहां देखें वीडियो-


अर्जुन तेंदुलकर इस समय जबरदस्त लय में चल रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में अर्जुन ने अच्छा प्रदर्शन करके सबको प्रभावित किया है। भारत की अंडर 19 टीम में भी अर्जुन को पिछले साल शामिल किया गया था। 
इस दौरान अर्जुन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। श्रीलंका दौरे पर अर्जुन ने दो मैच खेले थे और उसमें उन्‍होंने बल्‍ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। 

Desk Team