पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बुधवार को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय राहुल गांधी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। पिछले कुछ वर्षों में आप जो बने हैं, उस पर हमें गर्व है। मैं आपमें अपने प्रिय मित्र (दिवंगत) राजीव (गांधी) को देखता हूं।’’
सिंह ने कामना की, ‘प्रभु आपको लंबे, स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। राहुल गांधी बुधवार को 49 साल के हो गए।


Download Android App
Download iOS App



