लंबे समय से अपने बारी का इंतजार कर रहे अर्शदीप सिंह का आखिर डेब्यू करने का वक्त आ ही गया. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग-11 में मौका दिया, जिसमें उन्होंने 3.3 ओवर गेंदबाजी भी की और 18 रन लूटाकर 2 विकेट लिए.

अर्शदीप को इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम में रखा गया था पर उन्हें 5 मैचों की सीरीज के किसी भी मुकाबले में मौका नहीं मिला था. उसके बाद हार्दिक पांड्या के कप्तानी में भारतीय टीम के भी वो सदस्य थे, जब टीम आयरलैंड के दौरे पर थी, पर अर्शदीप को वहां भी मौका नहीं मिला. लेकिन सब्र का फल मिठा है, ये कहावत कल अर्शदीप के लिए सच हो गई. उन्हें दो सीरीज में टीम की सदस्यता तो मिली पर प्लेइंग-11 में वो जगह नहीं बना पा रहे थे. रोहित के टीम में लौटते ही उनकी किस्मत खुली और मेहनत रंग लाई.

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में जब भारत अपने दिए हुए टारगेट को डिफेंड करने उतरा, तब रोहित ने अर्शदीप को दूसरे ही ओवर में गेंदबाजी थमा दी. अर्शदीप ने भी अपने कप्तान के भरोसे पर खड़े उतरे. उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर का पहला ओवर मेडन फेंका और भारत के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए जो अपने डेब्यू का पहला ओवर मेडन फेंका. उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय गेंदबाज अजित अगरकर की बराबरी की, जिन्होंने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पहला ओवर मेडन फेंका था. वहीं महिला क्रिकेट की बात करें तो भारत की स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भी 2006 में ही इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला ओवर मेडन फेंकी थी.
वहीं आपको बता दें कि अर्शदीप को डेब्यू कैप भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहनाया. बीसीसीआई से भी ट्विटर के जरिए अर्शदीप को बधाई दी.


Download Android App
Download iOS App



