इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय एशेज सीरीज खेली जा रही है। जहाँ एक तरफ मेंस टीम पांच मैच की सीरीज खेल रही है तो वहीँ विमेंस टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। जहाँ मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की तरफ से टैमी ब्यूमोंट ने दोहरा शतक लगाया और इतिहास के पन्नो में अपने नाम शुमार कर लिया है। वो इंग्लैंड की तरफ से दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयी।
.jpg)
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए अनाबेल सदरलैंड के 137 और एलिस पेरी के 99 रन की पारी के बदौलत 473 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने टैमी ब्यूमोंट के दोहरे शतक की मदद से 463 रन तक पहुंचने में सफल रहे। टैमी ने 331 गेंदों पर 27 चौके लगाकर 208 रन की पारी खेली और इंग्लैंड की तरफ से आउट होने वाली आखिरी खिलाड़ी रही। इसी के साथ टैमी ने इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गयी है। टैमी से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बेट्टी स्नोबॉल के नाम था, जिन्होंने साल 1935 में न्यूज़ीलैंड महिला टीम के खिलाफ 189 रन बनाए थे।
.jpg)
वहीँ टैमी ब्यूमोंट विमेंस टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली 8 खिलाड़ी है बनी है। विमेंस टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाया है, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड की तरफ से एक एक खिलाइड ने दोहरा शतक लगाया है। विमेंस टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया की जोआन ब्रॉडबेंट ने 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वहीँ भारत की तरफ से एकमात्र दोहरा शतक लगाने वाली खिलाड़ी मिताली राज है, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वही विमेंस टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान की खिलाड़ी किरन बलूच ने बनाया है। किरन ने 2004 में वेस्ट इंडीज विमेंस टीम के खिलाफ 242 रन की पारी खेली थी।
.jpg)
वहीँ टैमी ब्यूमोंट इसी के साथ तीनो फॉर्मेट में शतक लगाने वाली केवल दूसरी महिला खिलाड़ी बनी है। टैमी से पहले इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट यह कारनामा कर चुकी है। वहीँ मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 10 रन की लीड प्राप्त की है और दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए है। दोनों ओपनर फोएबे लिचफील्ड 44 रन और बेथ मूनी 33 रन बनाकर क्रीज़ बानी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



