केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, चड्ढा ने कहा, मुझे लगता है कि राजनाथ सिंह को पंजाब के बारे में गलत जानकारी मिली है। पंजाब में आप-भगवंत मान सरकार के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पिछले कुछ दशकों की तुलना में काफी बेहतर है।आप नेता ने केंद्रीय मंत्री को मणिपुर में हिंसा की भी याद दिलाई, जो भाजपा शासित राज्य है।
दिल्ली में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है
आप सांसद चड्ढा ने कहा, मैं रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह देखें कि मणिपुर जल रहा है, लाखों लोग बेघर हैं और हजारों लोग मारे गए हैं। इसलिए अन्य राज्यों की ओर इशारा करने से पहले इसकी जिम्मेदारी लें। राजनाथ सिंह पर हमला बोलते हुए चड्ढा ने दिल्ली में हाल की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में कानून-व्यवस्था और पुलिस केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। यहां हर दिन हत्या, बलात्कार और डकैती होती है। दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब
राजनाथ सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ में कहा, पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही। कानून-व्यवस्था संभालने की पहल करना सरकार का मुख्य काम है, लेकिन यह सरकार विफल रही। आप सांसद ने तर्क दिया, भाजपा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दिल्ली और मणिपुर दोनों में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब है। दिल्ली में ”बिगड़ती” कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा और आप के नेता एक तरह से जुबानी जंग में लगे हुए हैं। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आती है।


Download Android App
Download iOS App



