एशेज सीरीज यानी टेस्ट क्रिकेट की दो सबसे बेहतरीन टीमों के बीच बेस्ट की लड़ाई। एशेज सीरीज कल यानी 16 जून से शुरू हो रही है। जिसका पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान में खेला जाएगा। एशेज सीरीज में हमने कई यादगार मैच देखे है, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खले दिखाए हैं और एक बार फिर से यह दोनों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। ऑस्ट्रेलिया हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराकर आ रही है। वहीँ इंग्लैंड बेन स्टोक्स की कप्तानी में 13 मैचों में से 11 में जीत हासिल कर के अपने हौसले बुलंद की हुई है।

इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट के इस सदी के दो दिग्गज खिलाड़ी आमने सामने होगें और दोनों टेस्ट रिकॉर्ड में नए रिकॉर्ड दर्ज़ कराने को देखेंगे। हम बात कर रहे है ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन की। स्टीव स्मिथ जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ शानदार 120 रन की पारी खेली थी और अब उनके पास मौका है कि इंग्लैंड के खिलाफ इन पांच मैच की सीरीज में वो अपने टेस्ट रिकॉर्ड को और बेहतर करें। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पुरे करने से सिर्फ 53 रन दूर है। इस समय स्मिथ के 97 टेस्ट मैचों में 60.04 की औसत से 8,947 रन बनाए है। स्मिथ के नाम 31 टेस्ट शतक और 37 अर्धशतक है। वहीँ स्मिथ इस सीरीज में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के 16वे खिलाड़ी बन सकते है। स्मिथ का 90 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के बाद सबसे बेहतरीन टेस्ट एवरेज है।
.jpg)
वहीँ जेम्स एंडरसन की बात करें तो वो भी इस सीरीज में कई उपलब्धि हासिल कर सकते है। 40 साल के जेम्स एंडरसन की जैसे जैसे उम्र बढ़ रही है वो और बेहतरीन गेंदबाज़ होते चले जा रहे है। एंडरसन ने अभी तक 179 टेस्ट मैचों में 685 विकेट हासिल किये है। अगर वो इस सीरीज में 15 विकेट और ले लेते हैं तो वो 700 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बन जाएंगे। इस समय एंडरसन ज्यादा विकेट सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ शेन वॉर्न और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है और ये दोनों ही स्पिन गेंदबाज़ है।

वहीँ एंडरसन के साथी गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड भी टेस्ट क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लेनेगे। ब्रॉड के इस समय टेस्ट क्रिकेट में 162 मैचों में 582 विकेट है अगर ब्रॉड 18 विकेट और हासिल कर लेते है तो वो 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज़ बन जाएंगे। वहीँ स्मिथ और एंडरसन की बात करें तोह दोनों अब तक 36 टेस्ट इनिंग्स में आमने सामने हुए है और एंडरसन ने स्मिथ को इस दौरान 8 बार आउट किया है। हालाँकि स्मिथ का एवरेज अंदरसोंके खिलाफ काफी अच्छा है। स्मिथ ने एंडरसन के खिलाफ 50.25 की औसत से रन बनाए है। अब दखना होगा कि इस एशेज में इन दोनों में कौन बाज़ी मरता है।


Download Android App
Download iOS App



