इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी में ड्रॉ हो गया है। इस मैच की आखरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 388 रन का बड़ा टारगेट रखा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया को ये टेस्ट जीतने के लिए आखिरी दिन इंग्लैंड के 10 विकेट चटकाने थे। लेकिन, ना तो मेजबान 10 विकेट ले सके और ना ही मेहमानों से 388 रन का स्कोर चेज हो पाया। नतीजा सिडनी टेस्ट ड्रा रहा।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से सीरीज के तीनों शुरुआती टेस्ट जीते जो ब्रिसबेन, एडिलेड और मेलबर्न में खेले गए। लेकिन, इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया के जीत के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 388 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम ने अपनी दूसरी इनिंग में 9 विकेट पर सिर्फ 270 रन बनाए।

जबकि टेस्ट मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए इंग्लैंड के 10 विकेट चटकाने थे। लेकिन, उसकी इस राह में सिडनी का मौसम रोड़ा बन गया। 5वें दिन बारिश से खेल रूकने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 3 विकेट गिरा दिए थे। बारिश थमने पर जब खेल शुरू हुआ तो 6 और विकेट गिराए। लेकिन वो आखिरी शिकार नहीं कर सके जो जीत से उनका दीदार करा सकती थी। इस मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले उस्मान ख्वाजा को ड्रॉ हुए सिडनी टेस्ट का मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।


Download Android App
Download iOS App



