आईपीएल में जिस तरह से विराट कोहली खेल रहे हैं, उससे फैंस तो खुश हो ही रहे हैं, साथ ही साथ भारतीय टीम भी पूरा खुश होगी क्योंकि आईपीएल के बाद 7 से 11 जून तक एकमात्र महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है, जिसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीम जीत के लिए जी-जीन लगा देगी क्योंकि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हैं। वहीं विराट जिस हिसाब के फॉर्म में हैं इस वक्त, वो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए चिंता ता विषय होता जा रहा हैं।

दरअसल इस वक्त आईपीएल में विराट कोहली जगह की फॉर्म में हैं और अपने पिछले मुकाबले में शतक भी लगाया था, जोकि 4 साल बाद आईपीएल में उनके बल्ले से आया था। वहीं इस शतक के बाद उनका नाम और भी ऊंचा हो गया हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉटिंग है, जोकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने ही बताया कि जब उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई थी, तब विराट ने क्या कहा था। पोंटिंग ने बताया कि ”करीब एक महीने पहले विराट से मेरी मुलाकात हुई थी, तब हम बैंगलोर में खेले थे। मेरी उनसे उनकी बल्लेबाजी और उनके करियर के बारे में अच्छी बातचीत हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह ऐसा महसूस कर रहे हैं कि जैसे उनका सर्वश्रेष्ठ फॉर्म वापस आ गया हो।”

इसके बाद पोंटिंग ने विराट के शतक को लेकर भी बड़ी बातें कहीं। उन्होंने बताया कि ”वह आईपीएल में बहुत अच्छा खेल रहे हैं। मुझे यकीन है कि उनका विकेट ऐसा होगा जिसे हासिल करने के बारे में सभी ऑस्ट्रेलिया सोच रहे होंगे।” पोंटिंग के इस बात से साफ हो जाता है कि ऑस्ट्रेलिया खेमे में विराट कोहली का डर पैदा हो चुके हैं और इस खिलाड़ी का विकेट लेने के लिए पूरी ऑस्ट्रेलियन मैनेजमेंट स्ट्रेटजी बनाने के लिए एक स्पेशल मीटिंग रखेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विराट कोहली 2 साल तक बिना फॉर्म के भारतीय टीम में रहे, जिस वजह से उन पर सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए थे। वहीं पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में एकमात्र शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की और अब लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं। तो अब देखना है कि विराट कोहली का बल्ला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से लेकर इस साल के अंत में वनडे विश्व कप तक चलता है या फिर नहीं।


Download Android App
Download iOS App



