भारत के मशहूर पहलवान बजरंग पूनिया ने बीते बुधवार को संगीता फोगात के साथ सात फेरे लिए। फोगात बहनों में संगीता तीसरे स्थान पर हैं। बजरंग पूनिया और संगीता फोगात की शादी बेहद ही सादे तरीके से हुई है।

हिंदू रीति-रिवाज से बजरंग और संगीता ने हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में शादी रचाई। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने जो गाइड लाइंस बताई गई है उसी को देखते हुए इस शादी समारोह में 50-60 लोग ही पहुंचे थे।
शादी में शामिल हुए 31 बाराती
इस शादी में कुल 31 बाराती बजरंग पुनिया की तरफ से शामिल हुए थे। वहीं घर के लोग और बेहद करीबी मित्र और रिश्तेदार वधु पक्ष की तरफ से आए थे। हालांकि शादी समारोह में मेहमानों के आने पर परिवार ने इससे पहले बोला था कि कम से कम लोग ही कोरोना वायरस को देखते हुए शादी में आएंगे।

8 फेरे लिए जोड़े ने
बता दें कि, शादी में 7 की जगह 8 फेरे संगीता और बजरंग ने लिए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प को लेते हुए दोनों ने आठवां फेरा लिया। हालांकि संगीता की बड़ी बहने गीता और बबीता फोगाट ने भी 8 फेरे लिए थे।

रेसलर हैं दोनों
65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में बजरंग पुनिया रेसलर हैं जबकि अपनी बहनों की तरह गीता-बीता जैसे संगीता भी इंटरनेशनल रेसलर है। भारत का मोर्चा दोनों ने ही इंटरनेशनल लेवल पर संभाल रखा है।

दोनों ने की थी पिछले साल सगाई
दोनों ने पिछले साल ही सगाई की थी। तब भी यह समारोह दोनों ने सादगी से किया था। उस दौरान में केवल परिवार के करीबी लोग ही शरीक हुए थे।



Download Android App
Download iOS App



