ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा, बदतमीजी से बाज नहीं आ रहे इंग्लैंड के ‘बिगड़ैल’ फैन्स ने सिराज को मारी गेंद

Summary :

भारत और इंग्लिश टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लैंड के दर्शक बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

भारत और इंग्लिश टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लैंड के दर्शक बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस सीरीज के के दूसरे मैच में  जहां इंग्लैंड के दर्शकों ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के ऊपर शैंपेन की बोतल के ढक्कन फेंके थे अब तीसरा टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के ऊपर दर्शकों ने गेंद फेंकी है। इस बात का खुलासा पहले दिन का खेल समाप्त हो जाने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है। 
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सिराज पर दर्शकों ने गेंद फेंकी थी। जिसको टीवी कैमरों पर भी दिखाया गया था। जब विराट कोहली उस समय सीमा रेखा पर खड़े सिराज को उस वस्तु को बाहर फेंकने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पंत ने इस पूरी घटना को विस्तार में बताया और कहा, मुझे लगता दर्शकों में से किसी न किसी ने सिराज पर गेंद मारी थी, इसलिए विराट कोहली नाराज थे।आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं कह सकते हैं, लेकिन फील्डर्स पर चीजें न फेंकें। मेरा मानना है कि यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।
खैर, मोहम्मद सिराज के साथ इंग्लिश फैन ने जो बदतमीजी की उसके बाद सिराज ने उनकी खास अंदाज में बोलती बंद कर डाली उन्होंने  इशारों- इशारों में कह दिया भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। बता दें ये कोई पहली बार नहीं जब इंग्लैंड के दर्शकों ने ऐसे ही भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की है। क्योंकि इससे पहले भी उन्हें इसी तरह की बतमीजी करते हुए देखा गया है। 

 वहीं मैच की बात करें तो, कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया पहली पारी में 78 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने बिना विकेट गवाएं टीम के लिए 120 रन जोड़े। साथ ही 42 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होने पर हसीब हमीद 60, जबकि रोरी बर्न्स 52 रन बनाकर खेल रहे थे। 

Desk Team