IPL-13: बेंगलोर का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, हैदराबाद को 10 रनों से दी शिकस्त

Summary :

बेंगलोर के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे देवदूत पडिकल ने 42 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। उनके अलावा डिविलयर्स ने 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बना बेंगलोर को मजबूत स्कोर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 163 रन बनाए थे। हैदराबाद दो गेंद शेष रहते हुए 153 रनों पर ढेर हो गई। 
हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए। मनीष पांडे ने 33 गेंदों पर 34 रन बनाए। 

Desk Team