पेरिस : आठवीं वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल फाइनल में शनिवार को यहां चेक गणराज्य की 19 वर्षीय मार्केटा वोंद्रोयूसोवा को आसानी से शिकस्त देकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की बार्टी ने महज 70 मिनट में इस खिताबी मुकाबले को 6-1, 6-3 से अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही बार्टी 46 साल बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गयी। इससे पहले 1973 में मार्गेट कोर्ट पेरिस में चैम्पियन बनने वाली आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थीं। तेईस वर्षीय बार्टी को इस जीत का फायदा उनकी रैंकिग में भी मिलेगा। वह रैंकिंग में जापान की नाओमी ओसाका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



