लांस एंजिल्स : लियोनेल मेस्सी के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने शुक्रवार को सान जुआन में निकारागुआ पर 5-1 से आसान जीत दर्ज करके कोपा अमेरिका की अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया। अर्जेंटीना शुरू में दबदबा नहीं बना पाया लेकिन मेस्सी ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा और इसके 96 सेकेंड के बाद वह दूसरा गोल करने में सफल रहे।
इंटर मिलान की तरफ से खेलने वाले फारवर्ड लॉटारो मार्टिनेज ने भी दो गोल किये। वह मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे। उन्होंने 63 और 73वें मिनट में गोल दागे। राबर्टो पेरेयरा ने 81वें मिनट में पांचवां गोल किया। कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना अपना पहला मैच 16 जून को कोलंबिया से खेलेगा।


Download Android App
Download iOS App



