इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें सीजन में दो नई टीमें शामिल होने वाली हैं। जो लखनऊ और अहमदाबाद आधारित फ्रेंचाइजियां होगी। लेकिन बीसीसीआई सीवीसी कंपनी को लेकर अब तक चुप्पी साधे हुए है। तब आईपीएल के आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन को फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। खबरों के मुताबिक एक बार फिर आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन को टाला जा सकता है।

क्या था माजरा?
बता दें, अहमदाबाद की टीम को सीवीसी कैपिटल ने 5,625 करोड़ में खरीद था। मगर इस टीम की खरीद को लेकर एक विवाद सामने आया था और कहा गया अहमदाबाद टीम ने कथित तौर से किसी सट्टा कंपनी में निवेश किया है। जिसके बाद बीसीसीआई द्वारा इस मामले की जांच कारवाई गई थी।

इतना ही नहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। वहीं BCCI सचिव जय शाह ने इसकी सूचना मीडिया को दी थी और इसमें हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल थे। इस जांच के बाद सामने आया था कि बीसीसीआई ने सीवीसी को क्लीन चिट दे दी थी।
मेगा ऑक्शन को स्थगित करने की वजह?
खबरों के मुताबिक अहमदाबाद टीम के अटर्नी जनरल बीसीसीआई से अग्रीमेंट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने सीवीसी को अहमदाबाद टीम का स्वामित्व सौंपने का मन बना लिया है। पर अभी कुछ कानूनी दांव पेंच के चलते मामला अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। ऐसे में इसका असर आईपीएल के ऑक्शन पर पड़ रहा है। जिसे फरवरी तक के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन अब इस मामले के चलते आने वाले दिनों में ऑक्शन की तारीख को फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है।

बताते चले, बीसीसीआई द्वारा दोनों नई टीमों को प्लेयर चुनने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाएगा। मगर इस दौरान ऑक्शन की तारीख और आगे बढ़ाई जा सकती है। वहीं 2022 में आईपीएल का सबसे बड़ा ऑक्शन होने जा रहा है। पहले की सभी 8 टीमों ने आने वाले सीजन के लिए कुछ प्लेयर रिटेन कर लिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



