PM की सुरक्षा में सेंध: असम के CM ने कहा- सोनिया और राहुल के साथ ऐसा होगा तो क्या कांग्रेस को स्वीकार्य होगा…

Summary :

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, इससे विवाद काफी गहरा गया है। इस मसले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, इससे विवाद काफी गहरा गया है। इस मसले को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर असम आने पर वह भी राहुल और सोनिया के साथ ऐसा करें तो क्या ये स्वीकार्य होगा? 

आपको बता दें कि पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाइओवर पर 20 मिनट तक फंसा रहा। इस घटना को पीएम की सुरक्षा में सेंध का मामला बताया जा रहा है और इसको लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है। 
असम के मुख्यमंत्री सरमा का कांग्रेस से तीखा सवाल 
अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा, “कार्रवाई न करके कांग्रेस इस मामले (पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध) को संस्थागत बनाना चाहती है। अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी असम आते हैं और मैं वही काम करूं, तो क्या यह स्वीकार्य होगा?” हालांकि हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे ऐसा नहीं करें। उन्होंने कहा, “अगर वे यहां आते हैं, तो मैं जैसे के लिए तैसा वाला काम नहीं करूंगा।” 
प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए की पूजा-अर्चना  
उधर, दूसरी तरफ, इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना भी की। गुवाहाटी स्थित उग्रतारा मंदिर में सीएम ने पूजा-अर्चना के दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने और उनके दीर्घायु होने की कामना की थी।  

PM की सुरक्षा में चूक: हरियाणा के CM खट्टर ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव कराने की मांग की

उन्होंने कहा, ‘भावेश कलिता और अन्य सहयोगियों ने उग्रतारा मंदिर में आयोजित रुद्र यज्ञ में हिस्सा लिया। यज्ञ आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए आयोजित किया गया। वो शख्स जो बिना थके-हारे मां भारती के लिए काम कर रहा है उसपर करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है और उसे विवेकहीन तत्व कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।”

Desk Team