BCCI’S High Level Meeting: टीम इंडिया की परफॉर्मेंस पिछले कुछ समय से कुछ खास नहीं रही है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर इंडियन टीम बुरी तरह धराशायी हो गई. जहां मेन इन ब्लू को क्लीन स्वीप झेलना पड़ा. टी20 और वनडे टीम दोनों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. जिसका नतीजा ये रहा कि बीसीसीआई ने अब हंटर चलाने का फैसला ले लिया है. टीम मैनेजमेंट, सेलेक्टर्स और खिलाड़ी, सबके ऊपर अब गाज गिरने वाली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक रिव्यू मीटिंग बुलाई है. जहां सवाल जवाब होने वाला है.
BCCI’S High Level Meeting

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक रिव्यू मीटिंग करने वाली है. टीम इंडिया की परफॉर्मेंस को लेकर. यूके टूर पर इंडियन टीम ने काफी निराश किया. इतिहास में पहली बार आयरलैंड के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी इंडिया को. सिर्फ मैच ही नहीं हारी. बल्कि 0-2 से व्हाइटवॉश भी होना पड़ा था. इसके बाद जाती है इंग्लैंड. वहां उम्मीद थी कि अपनी गलतियों से सबक लेगी. और बेहतर प्रदर्शन करेगी. लेकिन हुआ ठीक इसके उल्टा. पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. बाकी 4 मुकाबलों में इंग्लैंड ने भारत का कबाड़ा कर दिया. चारों मैच इंग्लैंड टीम जीतने में सफल रही. भारत को एक भी बार सफलता नहीं मिली.
अगस्त में होने वाली है ये मीटिंग

ये रिव्यू मीटिंग अगस्त में होने वाली है. बीसीसीआई ने अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है. लेकिन खबरों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स जो आ रही हैं. उसमें इस रिव्यू मीटिंग की बात कही जा रही है. बता दें कि इस मीटिंग में सेलेक्टर्स भी मौजूद होंगे. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इसमें शामिल हैं. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस मीटिंग का हिस्सा बनेंगे. साथ ही टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल और टी20 कैप्टन श्रेयस अय्यर को भी वहां रहना पड़ेगा.
खराब प्रदर्शन की होगी समीक्षा

टीम इंडिया के हालिया परफॉर्मेंस की इस रिव्यू मीटिंग में समीक्षा होने वाली है. बीसीसीआई पूछेगी, कि कहां कमी रह गई. 2026 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम, नंबर-1 टी20 टीम का ऐसा हाल कैसे हो गया.
Read More: Summerslam 2026 में रोमन रेंस को क्यों गंवानी चाहिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप?, जानिए 5 बड़े कारण



Download Android App
Download iOS App




