Petrol Diesel Rate 25 July: वीकेंड पर घूमने का प्लान है? तेल भरवाने से पहले नए फ्यूल रेट जरूर चेक करें

Summary :

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, इसका असर अभी भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों पर नहीं दिखा। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी कीं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया।

मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव के कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने में मदद करने के लिए आगे आ रहा है। हफ्ते के आखिर तक कच्चे तेल की कीमतों में 4% की गिरावट दर्ज की गई। आप सोच रहे होंगे कि क्या कच्चे तेल की कीमतों में इस गिरावट की वजह से भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए हैं। वहीं आज, शनिवार, 25 जुलाई 2026 को भारतीय तेल कंपनियों ने रोज की तरह सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं, जिनमें दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। तो आइए, एक नजर में जानते हैं कि इस वीकेंड आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस कीमत पर मिल रहा है।

टॉप शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol & Diesel Price Today)

शहर (City) पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली (New Delhi) 102.12 95.20
कोलकाता (Kolkata) 113.51 99.82
मुंबई (Mumbai) 111.21 97.83
चेन्नई (Chennai) 107.76 99.55
गुरुग्राम (Gurugram) 102.97 95.64
नोएडा (Noida) 102.12 95.56
बेंगलुरु (Bengaluru) 110.44 98.39
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) 108.85 100.56
चंडीगढ़ (Chandigarh) 101.51 89.47
हैदराबाद (Hyderabad) 115.73 103.82
जयपुर (Jaipur) 113.50 98.50
लखनऊ (Lucknow) 101.89 95.36
पटना (Patna) 113.37 99.36
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) 115.49 104.40

10 शहरों में CNG Rate Today

शहर (City) CNG कीमत (₹/किलो) बदलाव (Changes)
अहमदाबाद (Ahmedabad) 88.02 0.00
अजमेर (Ajmer) 92.44 0.00
दिल्ली (Delhi) 83.09 0.00
धुले (Dhule) 93.65 0.00
फरीदाबाद (Faridabad) 94.20 0.00
गांधीनगर (Gandhinagar) 83.01 0.00
गाजियाबाद (Ghaziabad) 91.70 0.00
गुरुग्राम (Gurugram) 88.12 0.00
ग्वालियर (Gwalior) 97.50 0.00
हैदराबाद (Hyderabad) 109.00 0.00
इंदौर (Indore) 97.50 0.00
कानपुर (Kanpur) 94.42 0.00
मंगलुरु (Mangaluru) 91.50 0.00
मेरठ (Meerut) 91.58 0.00
मुंबई (Mumbai) 86.00 0.00
नागपुर (Nagpur) 94.90 0.00
नासिक (Nashik) 96.50 0.00
नोएडा (Noida) 91.70 0.00

कच्चे तेल में गिरावट

जुलाई लास्ट वीक की बात करें तो इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में करीब 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई तो शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 3.88 फीसदी या 3.91 डॉलर की गिरावट के साथ 96.78 डॉलर प्रति बैरल दर्ज हुआ। इसी तरह, अमेरिकी WTI कच्चे तेल की कीमत भी 3.12 फीसदी यानी 2.88 डॉलर घटकर 89.31 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं हुआ, तो कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल और महंगा हो सकता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।