भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे। धोनी की बल्लेबाजी फार्म लंबे समय से खराब चल रही है।
पंत के पास ऐसे में खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में टीम में जगह पक्की करने का शानदार मौका होगा। सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को भी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बाद भी खुद को साबित करने का एक और मौका मिला है। धोनी पिछले कई वर्षों से हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मैदान में हमें उनकी अनुभव की कमी खलेगी लेकिन ऋषभ और दिनेश के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का शानदार मौका होगा। उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला हैं।
रोहित शर्मा ने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हम विश्व कप में सीमित संसाधनों के साथ नहीं जा सकते। हमारे पास विकल्प होना चाहिए। यह खिलाड़ियों को परखने का शानदार मंच है। रोहित ने कहा कि शाहबाज नदीम पहली बार टीम का हिस्सा बने हैं। क्रुणाल का पहले भी चयन हुआ है लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।


Download Android App
Download iOS App



